फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिटी, छावनी में 15 से 75 फीसदी बढ़े कलेक्टर रेट, सेक्टर भी महंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले में बुधवार से नए कलेक्टर रेट लागू हो रहे हैं। नई दरों के अनुसार, राजस्व विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में 15 से 75 प्रतिशत तक दरों को बढ़ाया है। प्रस्तावित कलेक्टर रेट के लिए तीन आपत्तियां आई थीं जिनका निपटान हो गया है।
शहर में रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों के कलेक्टर रेट में 15 से लेकर 75 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। खासकर शहरी क्षेत्रों और विकसित हो रहे नए जोन में संपत्ति के दाम बढ़े हैं। सबसे ज्यादा उछाल अंबाला शहर के सेक्टर 8, 9 और 10 के फ्लोरवाइज रेट में देखा गया है। यहां रिहायशी संपत्तियों के रेट 75 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। शहर के विकासशील सेक्टरों और मुख्य बाजारों में भी दरों में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-8 और 10 के व्यावसायिक रेट में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं विकास विहार जैसे रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक संपत्तियों के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
हाईवे के पास के क्षेत्रों की स्थिति : नेशनल हाईवे और लिंक रोड के आसपास की जमीनों के रेट भी प्रभावित हुए हैं। छावनी के खुडा कलां में लिंक रोड के पास कृषि भूमि के रेट में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यहां अब दरें 78.65 लाख रुपये प्रति एकड़ हो गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, मोहड़ा और शाहपुर जैसे क्षेत्रों में नेशनल हाईवे के निकटवर्ती रेटों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। कलेक्टर रेट बढ़ने से न केवल जमीन और मकान खरीदना महंगा होगा, बल्कि रजिस्ट्री शुल्क में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। छावनी तहसील के शहरी क्षेत्र में आवासीय भूमि का रेट 60,500, व्यावसायिक का 72,600 प्रति वर्ग गज पर ही स्थिर है। हर्मन सिटी में भी आवासीय दरें 21,505 रुपये और व्यावसायिक दरें 26,620 रुपये प्रति वर्ग गज के पुराने स्तर पर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें