फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शीतलहर से बढ़ती जा रही ठिठुरन, कल बारिश होने के आसार

Tue, 30 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले में सोमवार को सुबह से शाम तक बादल छाने के साथ शीतलहर चली। जिससे वातावरण में ठिठुरन बनी रही। सुबह से ही कोहरे के साथ ही बादल छाए रहे। इस कारण धूप भी नहीं खिली। दिन के साथ ही रात भी ज्यादा ठंडी होने लगी हैं।
बीते 28-29 दिसंबर की रात भी सबसे ज्यादा ठंडी रिकॉर्ड की गई। वहीं, पिछले वर्ष 29 दिसंबर की बात करें तो बारिश होने से ठंड ज्यादा बढ़ गई थी। इस वजह से अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस बार अभी तक बारिश नहीं हुई है, हालांकि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बारिश हो सकती है। ऐसे में नए वर्ष के पहले सप्ताह में भी ठंड सता सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जनवरी तक परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान 30 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 दिसंबर रात्रि से 1 जनवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाई रह सकती है। इससे कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। 2 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें