फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, आज बादल छाने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद शीतलहर चलने से कोहरा कुछ कम हुआ है लेकिन ठिठुरन बढ़ गई है। इससे मंगलवार को दिन में धूप निकलने से बाद भी ठिठुरन बनी रही। जिले में न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ ने बुधवार को हल्के बादल छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से जिले में घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार कम हो गई थी। जिससे सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। वहीं मंगलवार को कोहरा कम होने से वाहनों की रफ्तार बढ़ी लेकिन शीतलहर के कारण ठिठुरन बनी रही। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। धूप निकलने के बाद भी लोग पूरा दिन ठिठुरते रहे। नौल्था निवासी रामकिशन ने बताया कि मंगलवार को कोहरे से कुछ राहत मिली लेकिन शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हवा की रफ्तार से सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है क्योंकि हवा चलने से सरसों की फसल गिर सकती है जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। वहीं गेहूं की फसल की पैदावार ठिठुरन बढ़ने से बढ़ेगी। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें