फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एओएम पद के लिए एससी-एसटी कर्मचारियों की कोचिंग 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने जारी किए आदेश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में ग्रुप-बी के सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) पदों पर पदोन्नति की तैयारी शुरू हो गई है। 30 प्रतिशत कोटा के तहत होने वाली इस चयन प्रक्रिया के लिए अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कर्मचारियों के लिए विशेष ऑनलाइन पूर्व-चयन कोचिंग का आयोजन किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह प्रशिक्षण 16 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेगा। इस कोचिंग का जिम्मा क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान चंदौसी को सौंपा गया है, जो ऑनलाइन माध्यम से कर्मचारियों को परीक्षा के गुर सिखाएगा।
विज्ञापन


72 कर्मचारियों का चयन

पहले बैच के लिए अंबाला मंडल के 72 कर्मचारियों को नामांकित किया गया है। इनमें विभिन्न स्टेशनों पर तैनात स्टेशन मास्टर, खंड नियंत्रक और ट्रेन मैनेजर शामिल हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि चयनित कर्मचारियों को इन कक्षाओं में नियमित और समय का पाबंद रहना होगा। यदि कोई नामांकित कर्मचारी इस प्रशिक्षण में भाग नहीं लेना चाहता तो उसे समय रहते अपने संबंधित प्रभारी के माध्यम से कार्यालय को लिखित रूप में सूचित करना होगा। रेलवे प्रशासन ने सुचारू ट्रेन संचालन को देखते हुए इन नामों को अंतिम रूप दिया है। विशेष रूप से डीएफसीसी और आरई-प्रोजेक्ट में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों को भी इस कोचिंग के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन





एओएम पद के लिए एससी/एसटी कर्मचारियों की ऑनलाइन कोचिंग 16 से फरवरी से आरंभ होगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों व संबंधित कर्मचारी को जानकारी दे दी गई है ताकि समय रहते वो प्रशिक्षण में पहुंच सकें।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें