फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीएम 1 को करेंगे 100 बेड के अस्पताल का लोकार्पण

विज्ञापन
नारायणगढ़ का नागरिक अस्पताल। विभाग
विज्ञापन
नारायणगढ़। नागरिक अस्पताल को 50 से बढ़ाकर 100 बेड का कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 1 जुलाई को चार मंजिला भवन का लोकार्पण करेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 41 करोड़ 64 लाख 54 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के नए भवन का निर्माण 31 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपये की लागत से पूरा किया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित मलिक ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है।
7781.70 वर्ग मीटर के कवर्ड एरिया में बने इस अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए तीन सामान्य वार्ड, 11 निजी वार्ड, एक वीआईपी वार्ड, डायलिसिस वार्ड, दो पीडियाट्रिक वार्ड, माइनर ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा भवन पूरी तरह सेंट्रली एयर-कंडीशनिंग, मेडिकल गैस पाइपलाइन, लैन नेटवर्क और सोलर पावर प्लांट जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस है। आवाजाही के लिए चार लिफ्ट भी लगाई गई हैं।

नारायणगढ़ का नागरिक अस्पताल। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें