नारायणढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दीपावली पर्व के अवसर पर अपने पैतृक गांव मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने परिजनों संग त्योहार मनाया और गांव की चौपाल में बैठकर ग्रामीणों व किसानों से सीधा संवाद किया। सीएम ने अपने संगी-साथियों का हालचाल जाना और इलाके में जारी विकास कार्यों पर गहन चर्चा की।
चौपाल में किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण और ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय मांगों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। सीएम के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।