फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम मनोहर लाल किया लोकसभा चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन, कहा- कल सुबह पीएम का आया था फोन

Tue, 30 Jan 2024 04:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही प्रदेश के बाकी नौ लोकसभा कार्यालयों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। भाजपा ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहर सेक्टर-10 जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचे। उनके साथ गृहमंत्री अनिल विज ने भी शिरकत किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल चुनाव के लिए अंबाला लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही प्रदेश के बाकी नौ लोकसभा कार्यालयों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कल सुबह साढ़े आठ बजे पीएम नरेन्द्र मोदी का फोन आया था। उन्होंने पूछा कि लोकसभा की सीटों की क्या स्थिति है। 10 में से कितनी सीट मजबूत हैं, कितनी मध्यम कितनी कमजोर हैं। इस पर सीएम ने कहा कि मैंने उनसे अभी तो ऐसी समीक्षा नहीं बता सकता हूं, लेकिन हरियाणा से 10 के 10 लोकसभा सीटें जीतकर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें