फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। हिट एंड रन कानून के तहत 10 साल की सजा और पांच लाख रुपये जुर्माने को वापस लेने की मांग पर जिलाभर के ट्रक चालकों की ओर से पांच फरवरी को डीसी के माध्यम से ज्ञापन राष्ट्रपति को दिया जाएगा।
विज्ञापन

यदि सरकार ने कानून रद्द नहीं किया तो देशभर में 16 फरवरी को चक्का जाम होगा। द ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन हरियाणा के जिला प्रधान रफी मोहम्मद ने कम्युनिटी हाल में जिला कमेटी की बैठक में कहा कि भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106 (1) और (2) में ड्राइवर पर लगाए सजा और जुर्माने को वापस लेने की मांग की ओर से हस्ताक्षर अभियान जारी है।
इसके लिए सात कमेटियों का गठन किया हुआ है जो अलग-अलग जगह पर ड्राइवरों से संपर्क कर हस्ताक्षर करवा रही है। राज्य कमेटी सदस्य मुनीर और जिला सह सचिव सदीक ने कहा कि इन हस्ताक्षरों का संयुक्त ज्ञापन पांच फरवरी को राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इन मांगो के लिए होगा प्रदर्शन
सीटू नेता बरखा राम व यूनियन नेता इकबाल ने कहा कि पांच फरवरी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से भारतीय न्याय संहिता में ड्राइवरों के लिए 10 साल की सजा व पांच लाख रुपए के जुर्माने के प्रावधान को खत्म करने। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए लागू करने। दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु होने पर आश्रितों को 20 लाख रुपये और अपंगता की स्थिति में 10 लाख रुपये का मुआवजा, अनाप-शनाप बढ़ाए चालान के रेट वापस लेने और वाहनों पर टोल टैक्स वसूलना बंद करने, ईएसआई और पीएफ सहित सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने, 60 साल की उम्र के बाद 10 हजार महीना पेंशन लागू करने सहित कई मांगों पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें