बुधवार रात अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाया हल्का कोहरा व गुजरते वाहन चालक। संवाद
अंबाला सिटी। लगातार ठंड बढ़ने से दिन व रात का तापमान गिर रहा है। इससे बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज भी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं, पिछले कई दिनों बाद एक्यूआई में सुधार हुआ। बुधवार को एक्यूआई 198 रिकॉर्ड किया गया।
अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चिकित्सक डाॅ. अर्पिता गर्ग ने बताया कि ठंड में अस्थमा के मरीजों को प्रदूषण बढ़ने के कारण दिक्कत आती है। ठंड में बुजुर्गों को भी सुबह और शाम को सैर करने से बचना चाहिए।
28 तक मौसम खुश्क रहने की संभावना : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चल सकती है, जिससे सुबह व शाम को ठंड रहने के आसार हैं। संवाद