फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दरवाजा बंद कर घर से जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जनेतपुर गांव के एक मकान में पूरे परिवार के होने के बावजूद चोर लाखों रुपये की चोरी कर गए। शातिर चोरों ने देखा कि पूरा परिवार एक ही कमरे में सो हुआ है तो दरवाजे को चुन्नी से बांधकर बंद कर दिया। इतने में घर से अलमारी और ट्रंक खोलकर करीब चार लाख रुपये के जेवरात ले उड़े।
विज्ञापन

सुबह उठने पर चोरी का खुलासा हुआ। पंजोखरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पंजोखरा थाना पुलिस को दी शिकायत में जनेतपुर गांव निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह खेती करता है। उसकी जमीन गुरु हरकिशन कॉलोनी जनेतपुर के पास है और मकान भी अपनी ही जमीन पर बना रखा है। 6 जून को मकान की लाइट खराब हो गई थी। पूरे घर में एक कमरे में ही लाइट चल रही थी। उसमें एसी लगा होने के कारण वह, पत्नी दोनों बेटे, दोनों बहुएं व बच्चे भीतर से दरवाजा बंद कर सो रहे थे।
जब सुबह 3 बजे उठ कर दरवाजा खोलने लगा तो नहीं खुला। फोन करके पड़ोसी को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। देखा तो अज्ञात चोर कुंडे पर चुन्नी बांधकर खिड़की से बांधा हुआ था। सभी दरवाजे खुले हुए थे। अलमारी वाले कमरे का सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से जेवरात व अन्य सामान ले गए। करीब चार लाख रुपये की चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें