फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वच्छता अभियान को पलीता, डंपिंग जोन पर नहीं डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है। डंपिंग जोन पर डस्टबिन ही नहीं हैं। इस कारण सड़कों पर बिखरी गंदगी से स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है।
विज्ञापन

अंबाला छावनी में लगभग 48 ऐसे प्वाइंट्स हैं, जहां गंदगी के सबसे बुरे हालात हैं। इनमें कच्चा बाजार, मिल के पीछे क्षेत्र, 12 क्रॉस रोड, रामबाग रोड, सब्जी मंडी व पुल चमेली आदि क्षेत्र हैं। यहां रहने वाले लोग सड़कों पर कचरा फेंकने को मजबूर हैं। ऐसा नहीं है कि नगर परिषद के कर्मचारी गंदगी उठाने के लिए नहीं आते। लेकिन उनके काम करने के बावजूद भी क्षेत्र में गंदगी का आलम है। कुछ देर बाद फिर डंपिंग जोन पर गंदगी के ढेर लग जाते हैं। यह समस्या डस्टबिन न होने की वजह से है।
दो साल पहले आए डस्टबिन
नगर परिषद में लगभग दो साल पहले 50 के करीब नए डस्टबिन आए थे जोकि ऐसी जगह पर लगाए गए थे। जहां गंदगी का आलम था। लेकिन यह डस्टबिन अब कंडम हो चुके हैं। वार्डों में आबादी बढ़ने के साथ अब डस्टबिन भी छोटे पड़ने लगे हैं। ऐसे में डस्टबिनों से भी कचरा बाहर बिखरा रहता है और इसमें बेसहारा गोवंश मुंह मारते नजर आ जाते हैं।
विज्ञापन

भूमिगत नाले नहीं हो रहे साफ
दूसरी समस्या भूमिगत नालों की सफाई को लेकर है। नगर परिषद ने मुख्य बाजारों सहित रिहायशी क्षेत्रों को गंदगी मुक्त करने के लिए बेशक भूमिगत पाइप डाल दिए हैं। लेकिन इन पाइपों को साफ करने की व्यवस्था नगर परिषद के पास नहीं है। नगर परिषद को इस कार्रवाई के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में गंदगी से अटे नाले भी स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
खाली प्लाॅट बने मुसीबत
अंबाला छावनी में तीसरी बड़ी दिक्कत खाली प्लाट हैं। लोगों ने इन प्लाटों को ही गंदगी का ठिकाना बना दिया है। ऐसे में स्वच्छता को लेकर नगर परिषद द्वारा की जा रही कार्रवाई पर भी धब्बा लग रहा है। हालांकि कैबिनेट मंत्री के दरबार में भी यह मुद्दा आया था और प्लाट मालिक को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन एक प्लाट मालिक को नोटिस देने से छावनी के हालात सुधरने वाले नहीं हैं।
वर्जन
सुबह-शाम सभी वार्डों से कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग सड़कों पर ही कूड़ा फेंक देते हैं। इसके लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर अब जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विनोद बैनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें