फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सफाई कर्मियों ने काले झंडे संग किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नो वर्क-नो पे, स्वच्छतम पोर्टल पर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी और गुरुग्राम के 26 सफाई कर्मचारियों की बहाली सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार नगर परिषद और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और काले झंडों के साथ बाजारों से रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ अंबाला के प्रधान सेवाराम की अध्यक्षता में नगर परिषद सदर अंबाला छावनी के गेट पर प्रदर्शन किया गया और फिर रैली निकालकर नारे लगाए गए। सेवाराम ने बताया कि सरकार अपने वायदों से मुकर रही है और नित नए आदेश जारी करके कर्मचारियों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 21 जुलाई को रोहतक में होने वाली बैठक में हड़ताल करने का फैसला लिया जाएगा। इसी प्रकार लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर नगर निगम कर्मचारी संघ के सदस्याें ने रोष प्रदर्शन किया और काले झंडे लेकर रोष मार्च निकाला। यह रोष प्रदर्शन नगर निगम से आरंभ होकर जगाधरी गेट पुली, पटेल रोड, सर्राफा बाजार, तंदुरा बाजार, कुम्हार मोहल्ला, पुराना सिविल अस्पताल चौक से होते हुए वापिस नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर 311 एप की प्रतियां जलाकर रोष जताया गया। रोष मार्च निकालने के बाद कर्मचारियों ने सरकार के नाम कमिश्नर को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें