फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कूड़ा उठान को लेकर सफाई कर्मचारी व पार्षद आज करेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नगर पालिका प्रशासन व ठेकेदार की आपसी खींचतान में लगातार शहरवासी व सफाई कर्मचारी पिस रहे हैं। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी यूनियन के प्रधान सतीश रसोर सचिव संदीप व आदर्श ने कहा कि बीते बुधवार 15 जनवरी को ठेकेदार ने अचानक कर्मचारियों को काम करने से मना करते हुए कहा कि कोई कर्मचारी मेरे ट्रैक्टर ट्राली को हाथ न लगाए। उन्होंने इसकी सूचना नगरपालिका के सचिव व चेयरपर्सन को दे दी थी।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ठेकेदार जानबूझ कर काम बंद कर शहरवासियों को परेशान करता रहा है। परंतु इसका खामियाजा कर्मियों को अपना वेतन कटवाकर भुगतना पड़ा है। मिलीभगत के चलते श्रम कानूनों व वर्क आर्डर की उलंघन्ना करने वाले ठेकेदार के खिलाफ साल भर प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की है। इससे ठेकेदार के हौंसलें बुलंद होते चले गए । हालात यहां तक पहुंच गए कि ठेका खत्म हो गया परंतु कर्मचारियों को न तो बकाया वेतन मिला और न ही वर्दी व ईएसआई कार्ड दिए गए। जबकि सचिव के निर्देशानुसार 62 दिनों के बकाया वेतन में से 42 दिन का भुगतान ठेकेदार को 16 जनवरी तक करना था।

इसलिए यूनियन ने कूड़ा उठान के स्थाई प्रबंध करवाने व सफाई कर्मियों को न्याय दिलवाने को लेकर 17 जनवरी को सुबह 11 बजे नगरपालिका कार्यालय में सभी सम्मानित शहरवासियो, पार्षदों व पूर्व पार्षदों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें