बाल सुधार गृह में निरीक्षण करते हुए सीजेएम प्रवीण। विभाग
अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम प्रवीण ने शुक्रवार को बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने यहां पर रहने वाले किशोरों से यहां पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, इसके साथ ही यहां पर मिलने वाली मेडिकल सुविधा और खाने का भी निरीक्षण किया।
सीजेएम ने बताया कि पीड़ित मुआवजा योजना के तहत जिला न्यायालय के आदेशानुसार मुआवजा प्रदान किया जाता है, जिसमें एसिड अटैक, शारीरिक शोषण, हत्या इत्यादि के मामले शामिल हैं। संवाद