फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के दिल्ली कूच की वजह से एनएच पर लंबा जाम, रूट किया डायवर्ट

विज्ञापन
civics - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। किसानों के दिल्ली कूच की वजह से बुधवार को अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कई घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। किसानों के विरोध की वजह से यातायात भी हाईवे पर बुरी तरह बाधित रहा। करीब चार घंटे तक हजारों वाहन हाईवे पर फंसे रहे। हालांकि जाम खोलने के लिए पुलिस को नेशनल हाईवे से ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। ज्यादातर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया।
विज्ञापन

पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस की ओर से बंदोबस्त किए गए थे। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब न हो इसके लिए पंजाब से लगती अंबाला की सीमा पर सद्दोपुर, देवीनगर व राष्ट्रीय राजमार्ग मोहड़ा स्थित अनाज के पास पंजाब से अंबाला आने के लिए आने वाले सभी रास्तों पर पूर्णरूप से बैरिकेटिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
इस तरह की गई थी रूट डायवर्ट की व्यवस्था
चंडीगढ़, पंजाब, पंचकूला की ओर से सद्दोपुर व पटियाला की ओर से देवीनगर की ओर से आने जाने वाले वाहनों पर रोक लगाई गई थी। अंबाला छावनी से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए शास्त्री कट से विजय रतन चौक महेशनगर, साहा होते हुए शाहाबाद के रास्ते से दिल्ली जाने का रूट डायवर्ट किया गया था। इसी प्रकार अंबाला से पंजाब, चंडीगढ़ व पंचकुला की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी रूट डायवर्ट किया गया था। सभी वाहनों को बलदेव नगर पुल के नीचे से नारायणगढ़ जाने वाले मार्ग से पंजोखरा, हंडेसरा व बरवाला होते हुए चंडीगढ़ व पंचकूला रवाना किया गया था । इसके अतिरिक्त सुलतानपुर चौक से जड़ौत होते हुए बरवाला व चंडीगढ़ की ओर भी वाहनों को रवाना किया गया। पटियाला की ओर जाने वाले वाहन चालक देवीनगर से हिसार रोड पुल के ऊपर से गांव घनौर के रास्ते पटियाला की ओर रवाना किए गए। पंजाब, चंडीगढ़ व पंचकूला से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक बरवाला, शहजादपुर, साहा से शाहाबाद के रास्ते दिल्ली रवाना किए गए। आम नागरिकों के वाहनों के आवागमन में कठिनाई न हो इसके लिए पुलिस ने ये रूट डायवर्ट किए थे। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि रूट डायवर्ट होने की वजह से हाईवे पर ज्यादा देर तक जाम नहीं लगा। ज्यादातर वाहन चालकों को दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें