फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बार्डर तक जाएंगी अंबाला डिपो की बसें, संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अंबाला डिपो ने ऐसे यात्रियों की सहूलियत के लिए बार्डर तक बसें चलाने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से कर दी गई है। लगभग दर्जन बसें आज सुबह से लेकर शाम तक पंजाब बार्डर के लिए चलाई गईं। मामूली किराए से यात्री बार्डर तक पहुंचे। उन्होंने रोडवेज की इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन

छावनी अड्डा इंचार्ज बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि रोजाना उनके पास यात्रियों की तरफ से मांग आ रही थी कि अगर पंजाब और चंडीगढ़ की तरफ बसें नहीं जा सकती तो कोई बात नहीं, लेकिन उन्हें बार्डर तक छोड़ने का प्रबंध तो किया ही जा सकता है। यात्रियों के सुझाव को उच्चाधिकारियों से सांझा किया गया और इसके बाद बार्डर तक बसें चलाने का फैसला किया गया। गौरतलब है कि प्राइवेट टैक्सी व ऑटो चालक भारी-भरकम किराया लेकर सवारियों को बार्डर तक छोड़ने का कार्य कर रहे थे। लेकिन अंबाला डिपो के इस कदम ने यात्रियों की परेशानी को थोड़ा कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें