शहजादपुर। बिजली सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली सप्लाई शनिवार को मेंटेनेंस के चलते बंद रहेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए एसडीओ संजय वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है, इसके चलते शनिवार को सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी इस कार्य में सहयोग दें ताकि किसी को भी बिजली सप्लाई में कोई बाधा न आए।