अंबाला सिटी। अंबाला शहर नगर निगम एरिया में 12 नए गांव जोड़ने के कारण अब नए सिरे से सभी वार्डों की सीमाएं तय की गई हैं। सभी 20 वार्डों में से 10 का स्वरूप कुछ इस तरह से होगा।
वार्ड नंबर:- 1
सद्दोपुर रेलवे फाटक क्रासिंग से आरंभ करके शिवमंदिर, शनिमंदिर तक, श्मशान घाट मनमोहन नगर पश्चिम की ओर एनएच 44 अमृतसर दिल्ली रोड, एचपी पेट्रोल पंप के सामने तक, दक्षिण की ओर बनुड़ी नाके तक, चोपड़ा फर्नीचर व शिवालिक पार्क की क्रॉसिंग से शंभू धूप फैक्ट्री, तंबाकू फैक्ट्री रोड तक, दक्षिण उत्तर की ओर सराओ के मकान तक, दक्षिण की ओर जैन कालेज रोड पर श्मशान घाट तक, दक्षिण पूर्व की ओर गुरूद्वारा साहिब वल्लभ चौक के कोने तक, दक्षिण की ओर एसएजैन माडल स्कूल के फ्रंट गेट, दक्षिण की ओर पुरानी पटियाला रोड पर सिद्ध करियाना पीठ, रविदास माजरी के सामने तक, उत्तर दक्षिण की ओर हरिनगर क्रॉसिंग तक, दक्षिण की ओर हरी नगर की सीमा के साथ रेलवे लाइन तक, रेलवे लाइन के साथ गांव घेल अंडरपास तक, उत्तर की ओर भारत राइस मिल तक, दक्षिण की ओर अमृतसर दिल्ली रोड पर नगर निगम की सीमा तक, उत्तरपूर्व की सीमा के साथ-साथ गांव डंगडेहरी क्रॉसिंग/गांव सद्दोपुर की पंजाब सीमा, चंडीगढ़ रेलवे लाइन के साथ सद्दोपुर रेलवे फाटक क्रॉसिंग तक।
वार्ड नंबर 2
सद्दोपुर रेलवे फाटक क्रासिंग से आंरभ करके शिव-शनिमंदिर , पश्चिम की ओर श्मशान घाट मनमोहन नगर तक, दक्षिण की ओर जीटी रोड, विपरीत दिशा में एचपी पंप गोबिंद नगर एनएच 44 तक, दक्षिण पूर्व की ओर बेलटाल पब्लिक स्कूल तक, उत्तर पूर्व की ओर गुरबचन सिंह के मकान बसंत बिहार तक, दक्षिण पूर्व की ओर राजेश सेनेटरी स्टोर गीता नगरी रोड तक, दक्षिण-पश्चिम तक गुलाब सिंह के मकान तक, दक्षिण पूर्व की ओर जग्गी कालोनी फेस तीन व गीता नगरी की सीमा के साथ प्रेम लता के मकान तक, दक्षिण की ओर जुगल किशोर के मकान तक, उत्तर पूर्व की ओर तरूण कुमार के मकान तक, जनस्वास्थ्य विभाग ट्यूबल तक, उत्तरपश्चिम की ओर धूलकोट रेलवे स्टेशन तक, उत्तर की ओर सुलतानपुर रेलवे फाटक क्रॉस करके सरकारी स्कूल चंडीगढ़ रोड तक, दक्षिण की ओर चंडीगढ़ रोड पर धूलकोट बिजली बोर्ड की सीमा तक, उत्तरपूर्व की ओर मैसर्ज गिल वायर प्रोडेक्ट मंढौर तक, उत्तर की ओर जड़ौत रोड पर गोलू कबाड़ी की दुकान तक, जड़ौत रोड पर नगर निगम की सीमा तक, पश्चिम की ओर गांव डंगडेहरी सद्दोपुर राज्य सीमा, दक्षिण पूर्व की ओर रेलवे लाइन के साथ सद्दोपुर रेलवे फाटक तक।
वार्ड नंबर तीन
चंडीगढ़ रोड पर शिंगारी कांपलेक्स , बलदेव नगर से पूर्व की ओर अंबाला ड्रेन के साथ हाउसिंग बोर्ड, बलदेव नगर सचिदानंद करियाना स्टोर की पुलिया तक, दक्षिण की ओर अजैब सिंह चक्की सद्दोपुर रेलवे फाटक क्रॉसिंग, पूर्व की ओर गुरूनानक जनरल स्टोर व भोला सीमेंट स्टोर बरनाला रोड पर नगर निगम की सीमा तक, पूर्व की ओर पर नगर निगम की सीमा नारायणगढ़ रोड तक, गांव मंडौर की राजस्व सीमा/नगर निगम सीमा जड़ौत रोड तक, जड़ौत रोड से दक्षिण-पश्चिम की ओर गोलू कबाड़ी की दुकान तक, दक्षिण पूर्व की ओर मैसेर्ज गिल वायर प्रोडेक्ट गांव मंडौर, दक्षिण की ओर धूलकोट बिजली बोर्ड की पूर्वी सीमा तक, धूलकोट की बिजली बोर्ड की सीमा के साथ चंडीगढ़ रोड तक, दक्षिण की ओर शिंगारी कांपलेक्स तक
वार्ड नंबर 4
चंडीगढ़ रोड पर शिंगारी कांपलेक्स, बलदेव नगर पूर्व की ओर अंबाला ड्रेन के साथ हाउसिंग बोर्ड, बलदेव सचिदानंद करियाना स्टोर की पुलिया तक, दक्षिण की ओर अजैब सिंह चक्की सद्दोपुर रेलवे फाटक क्रॉसिंग, पूर्व की ओर गुरूनानक जनरल स्टोर व भोला सीमेंट स्टोर बरनाला रोड पर नगर निगम की सीमा तक, दक्षिण की ओर एयरफोर्स की चाहरदीवारी के साथ, एयरफोर्स की चाहरदीवारी के साथ-साथ दक्षिण की ओर सुभाष नगर तक, पश्चिम की ओर चंडीगढ़ रोड पर कुमार ट्रेवल तक, उत्तर की ओर शिंगारी कांपलेक्स तक।
वार्ड नंबर 5
बेलटॉल पब्लिक स्कूल इंडस्ट्रीयल एरिया से उत्तर पूर्व की ओर बसंत बिहार में गुरबचन सिंह के घर तक, दक्षिण पूर्व की ओर राजेश सेनेटरी स्टोर गीता नगरी रोड, दक्षिण पश्चिम की ओर गुलाब सिंह के मकान नंबर गीता नगरी तक, दक्षिण पूर्व की ओर जग्गी कालोनी फेस तीन व गीता नगरी की सीमा के साथ प्रेम लता के मकान तक, दक्षिण की ओर जुगल किशोर के मकान तक, अरूण कुमार के मकान तक, जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल तक, उत्तर पश्चिम की ओर धूलकोट रेलवे स्टेशन तक, सुलतानपुर रेलवे फाटक करने उपरांत सरकारी स्कूल सुलतानपुर चंडीगढ़ रोड तक, दक्षिण की ओर न्यू ग्रीन कैरियर प्रा. लिमिटेड शिव ट्रांसपोर्ट तक, पश्चिम की ओर हनुमान मंदिर क्रॉसिंग रेलवे लाइन तक, उत्तर पश्चिम में एनएच 44 पर बेलटॉल पब्लिक स्कूल तक।
वार्ड नंबर 6
अमृतसर रोड पर मकान नंबर 1773/1, हरजीत ट्रांसपोर्ट से दक्षिण पश्चिम की ओर, हरी पैलेस रोड पर टोनी करियाना स्टोर तक, पश्चिम की ओर नाहन हाउस वाल्मीकि चौक तक, दक्षिण की ओर जगाधरी गेट तक, दक्षिण पश्चिम की ओर खरबंदा बांसवाले तक, दक्षिण पश्चिम की ओर महावीर पार्क बस स्टैंड के सामने नगर निगम की दुकानों तक, दक्षिण पूर्व में अग्रेसन चौक तक, उत्तरपूर्व में आर्य चौक तक, दक्षिण पूर्व की ओर पुलिस लाइन रोड पर कपिल वोहरा आंखों के अस्पताल तक, उत्तरपूर्व की ओर सेशन ड्रेन के साथ अमृतसर रोड पर मुकेश जोशी के मकान तक, उत्तर पश्चिम की ओर अमृतसर रोड पर 1773 /1 हरजीत ट्रांसपोर्ट तक
वार्ड नंबर 7
अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूद्वारा गुरू सिख भाट बिरादरी से दक्षिण की ओर डाक्टर रवि वैश तक, उत्तर पश्चिम की ओर विश्वकर्मा रोड पर प्रेम फ्रूट तक, उत्तर पूर्व की ओर मंजी साहिब चौक अमृतसर रोड तक, पश्चिम की ओर एचपी पंप गोबिंद विहार तक, दक्षिण की ओर टिंबर मार्केट घास मंडी चौक के सामने लेखराज फर्नीचर तक, पूर्व की ओर मीरी पीरी चौक तक, दक्षिण पश्चिम की ओर सपाटु रोड पर परमहंस ट्रेडर्स मारवल टी लोहा मंडी तक, पूर्व की ओर लोहा मंडी पंजाब एंड सिंद्ध बैंक तक, कैंची वाला चौक छोटा बाजार तक, उत्तरपूर्व की ओर मेहरा वालां चौक त्रिवेणी रोड हनुमान मंदिर तक, दक्षिण पूर्व में नरेंद्र पाली की दुकान तक, दक्षिण पूर्व की ओर मंचदा स्टेशनरी तक, सरदार गुरूदेव डिपो तक, पूर्व की ओर कृष्णा बुटिक सामने गुरूनानक टायर सोहन लाल रोड तक, नाहन हाउस चौक तक, पूर्व की ओर सोनी करियाना स्टोर हरी पैलेस रोड तक, उत्तरपूर्व की ओर मकान नंबर 1773/ 01 हरजीत ट्रांसपोर्ट अमृतसर रोड तक, उत्तर पश्चिम की ओर अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूद्वारा गुरू सिख भाट बिरादरी तक
वार्ड नंबर 8
सोहन लाल स्कूल रोड पर गुरूनानक टायर के सामने कृष्णा बुटिक से पश्चिम की ओर गुरदेव डिपो तक, उत्तर पश्चिम की ओर मंचंदा स्टेशनरी तक, उत्तर की ओर नरेंद्र पाली की दुकान तक, उत्तर की ओर भल्ला डेयरी तक, दक्षिण की ओर पटेल रोड पर विक्की गारमेंट के सामने भोला ज्वैलर की दुकान, दक्षिण की ओर हनुमान मंदिर के नजदीक पटेल रोड पर पैरिस ब्यूटी हाउस तक, दक्षिण की ओर पिपली बाजार शिव मंदिर तक, उत्तर दक्षिण की ओर सर्राफा बाजार तक, दक्षिण की ओर चोरसिया पान भंडार/ सागर ढाबा तक, दक्षिण की ओर शुक्ल कुंड रोड चौक तक, पूर्व की ओर पुरानी सिविल अस्पताल रोड के पूर्व छोर तक, उत्तर की ओर जगाधरी गेट तक, उत्तर की ओर सोहन लाल रोड पर गुरूनानक टायर के सामने कृष्णा बुटिक तक
वार्ड नंबर 9
अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचपी पंप गोबिंद बिहार से दक्षिण की ओर लेखराज फर्नीचर के सामने, टिंबर मार्केट घास मंडी चौक तक, पूर्व की ओर मीरी-पीरी चौक, दक्षिण-पश्चिम की ओर सपाटू रोड पर परमहंस ट्रेडर्स मारवल टी लोहा मंडी तक, पूर्व की ओर पंजाब एंड सिंध बैंक लोहा मंडी तक, पूर्व की ओर छोटा बाजार में कैंची चौक तक, उत्तरपूर्व की ओर त्रिवेणी रोड हनुमान मंदिर नेहरा वाला चौक तक, दक्षिण पूर्व की ओर नरेंद्र पाली की दुकान तक, उत्तर की ओर भल्ला डेयरी तक, पटेल रोड पर भोला ज्वैलर तक, दक्षिण की ओर पटेल रोउ पर हनुमान मंदिर के नजदीक पेरिस ब्यूटी हाउस तक, पश्चिम की ओर पिपली बाजार प्राचीन शिव मंदिर तक, उत्तर पश्चिम की सर्राफा बाजार रोड तक, दक्षिण की ओर गुरूनानक पुरा गुरूद्वारा सर्राफा बाजार तक, पश्चिम की ओर रेलवे रोड पर अकबसराय गुप्ता इलेक्ट्रिक तक, दक्षिण पश्चिम की ओर रेलवे रोड पर लांबा स्टेशनरी तक, पश्चिम की ओर सर्कुलर रोड आनंदपुर आश्रम तक, उत्तर पश्चिम की ओर सर्कुलर रोड रविदास माजरी तक, उत्तरपूर्व की ओर वल्लभ चौक तक, उत्तर पश्चिम की ओर जैन कालेज रोड पर श्मशान घाट के नजदीक तक, उत्तर पूर्व की ओर सराव के मकान तंबाकू फैक्ट्री रोड, दक्षिण पूर्व की ओर शंभू धूप फैक्ट्री तक, उत्तरपूर्व की ओर शिवालिक पार्क के साथ घांस मंडी रोड पर चोपड़ा फर्नीचर तक, उत्तर की ओर जीटी रोड बनूड़ी नाका तक, दक्षिण पूर्व की ओर अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचपी पंप गोबिंद विहार तक।
वार्ड 10
गुरूनानकपुरा गुरूद़्वारा सर्राफा बाजार से दक्षिण की ओर रेलवे रोड अकब सराय गुप्ता इलेक्ट्रिक तक, दक्षिण की पश्चिम की ओर रेलवे पर लांबा स्टेशनरी तक, दक्षिण की ओर सर्कुलर रोड आनंदपुर आश्रम तक, उत्तर पश्चिम की ओर सर्कुलर रोड रविदास माजरी तक, उत्तर पूर्व की ओर जैन माडल स्कूल तक, दक्षिण पश्चिम की ओर रविदास माजरी के सामने सिद्ध करियाना पीठ तक, उत्तरपश्चिम की ओर हरीनगर क्रॉसिंग तक, दक्षिण की ओर हरी नगर की सीमा के साथ रेलवे लाइन तक, दक्षिण पूर्व की ओर अमृतसर रेलवे लाइन के साथ अंबा मार्केट तक, उत्तरपूर्व की ओर खरबंदा बांसवाले तक पश्चिम की ओर शुक्ल कुंड रोड चौक तक, उत्तर की ओर चोरसिया भंडार तक, उत्तर पश्चिम की ओर छोटी सब्जी मंडी बाजार बस्ती राम मोड पर गुरूनानकपुरा गुरूद्वारा सर्राफा बाजार तक