अंबाला। रेल विहार कॉलोनी के रहने वाले जुगराज मीना से ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। अब पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में मीना ने बताया कि 6 अगस्त को उसने अपने दोस्त को फोन पे मोबाइल एप पर एक हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। हालांकि ट्रांसफर होने के बावजूद कुछ देर बाद ही ट्रांजेक्शन फेल होने का मैसेज आ गया। तब जुगराज ने फोन-पे के कस्टमर केयर के नंबर पर फोन कर पूरी बात बताई। फोन सुनने वाले ने बताया कि उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा। उसने कहा कि सर्वर डाउन की वजह से यह ट्रांजेक्शन फेल हो गई है। समस्या का समाधान करने के लिए आरोपी उसने यूपीआई पिन नंबर बताने की बात कही। पिन नंबर बताने के बाद ही कॉल करने वाले ने पूरे पैसे वापिस खाते में आने का आश्वासन दिया । लालच में आकर जुगराज ने यूपीआई पिन नंबर बता दिया। तभी उसके खाते से 95 हजार रुपये कट गए।