फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात तैयार कर हड़प ली 10 कनाल 2 मरले भूमि केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। धोखाधड़ी से षड्यंत्र रचकर व ब्याने के फर्जी कागजात तैयार कर 10 कनाल 2 मरले जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के आरोप हैं कि नारायणगढ़ थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की इसीलिए शिकायतकर्ता की मां ने सदमे में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच अधिकारी जयसिंह के अनुसार गांव खानपुर लुबाना के सुखबीर कुमार ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि मैं बिजली निगम 33 केवी कालोनी में रह रहा हूं। निगम में एएफएम पद पर कार्यरत हूं। गगन सिंह ने अपने पिता बलदेव सिंह व कुलवंत सिंह के साथ मिलकर मेरे पिता की 10 कनाल 2 मरले भूमि को हड़प लिया। हमारी जमीन का फर्जी बयाना 18 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से दिखाकर और मेरे पिता साधु राम को साढ़े पांच लाख रुपये, जिसमें डेढ़ लाख रुपये नकद व एक लाख रुपये का चेक 15 जुलाई 2019 एक्सिस बैंक पंजलासा देने ब्याना में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद इंतकाल करवाने गए तब हुआ खुलासा
इस मामले का हमें तब पता चला जब मेरे पिता की मृत्यु के बाद मेरा छोटा भाई मनजीत सिंह मेरे पिता की चल- अचल संपत्ति का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए तहसीलदार नारायणगढ़ के कार्यालय में गया। वहां हलका पटवारी ने बताया था कि बलदेव सिंह ने इंतकाल न करने बारे शिकायत दी हुई है। इस फर्जीवाड़े का जब उसकी मां को पता चला तो उसने 2 मार्च 2020 को नारायणगढ़ थाने में शिकायत दी। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी सदमे आकर उसकी मां कृष्णा देवी ने 4 मई को दम तोड़ दिया। आरोप हैं कि पिता-पुत्र ने उसकी मां को कोई साढ़े 5 लाख रुपये की रकम नहीं दी और न ही उसके पिता के खाते में जमा करवाए। न ही ब्याने की एवज में उसके पिता के खाते में कोई राशि आई। आरोप हैं कि दोनों पिता पुत्र पहले भी कबूतरबाजी के केस में फंस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें