फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी लगा छत पर चढ़े चोरों ने तीन दुकानों में लगाई सेंध, चौथी में रहे नाकाम

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शुक्लकुंड रोड पर स्थित तीन दुकानों में घुसकर चोरों ने सेंध लगा दी। जबकि चौथी में चोरी का प्रयास नाकाम रहा। छत के जरिए चोर दुकानों में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने इतने बेफ्रिक होकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया कि मानो उन्हें न पुलिस का डर था न किसी अन्य का। चोरी के बाद उन्होंने शैलका बुटिक की छत पर दुकान से ही कैंपर ले जाकर सुकून से बैठकर शराब पी। इतना ही नहीं बाद में शौच ( पोटी) भी वहीं कर गए।
विज्ञापन

शातिर इस दौरान रमेश एंड कंपनी कास्मेटिक शॉप से करीब 51 हजार के अलग-अलग नोटों की माला व करीब 9 हजार की अन्य नकदी लेकर फरार हो गए। जबकि शैलका इंटरप्राइजिज से करीब 2800 रुपये की नकदी पर हाथ साफ किए इसी तरह प्रदीप ट्रेडर्स की दुकान से भी कुछ नकदी ले जाने में कामयाब रहे जबकि चौथी दुकान में सेंध लगाने का प्रयास नाकाम रहा। सुबह दुकानें खोलने पर घटनाओं का खुलासा हुआ। पूरी मार्केट मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही चौकी नंबर दो के इंचार्ज रमेश कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी रामकुमार, सीआईए और साइबर टीमें मौके पर पहुंची। चोरों सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे, वहीं से वापस निकल गए। घटना को लेकर दुकानदारों में भय व्याप्त है। एसपी से उचित संज्ञान लेने की अपील की है।
शाम करीब साढ़े 7 बजे बंद की थी दुकान
राजेंद्र थरेजा के अनुसार उनकी शुक्ल कुंड रोड पर रमेश एंड कंपनी के नाम से कास्मेटिक की दुकान है। रोजाना की तरह शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। सुबह सवा नौ बजे दुकान खोली तो देखा कि भीतर सभी गल्ले खुले हैं। 51 हजार 800 रुपये के नोट की माला व अन्य नकदी गायब है। इसी तरह प्रदीप कुमार की होजरी और हरीश कुमार की गारमेंट की दुकान में भी चोरी की गई।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर अपने साथ सीढ़ी लेकर आए थे। उसे लगाकर वे दूसरी और तीसरी मंजिल पर पहुंचे। दरवाजे तोड़कर भीतर घुसे और वहीं से निकल गए। उन्होंने केवल नकदी चुराई। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-रामकुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें