धनौरी गांव में नाबालिग लड़की की शादी की सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पंहुची। लेकिन पुलिस को उस समय बैरंग वापस लौटना पड़ा जब फोन पर की गई शिकायत झूठी निकली। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वहां शादी नहीं बल्कि लड़की का शगुन का कार्यक्रम चल रहा था। वह भी छोटी बेटी नहीं बल्कि बड़ी बेटी का है। पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे फोन आया था कि धनौरी गांव में एक युवक अपनी 15 वर्षीय छोटी बेटी की शादी कर रहा है और बारात गांव में पहुंच चुकी है । पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां पर जिस नाबालिग लड़की की शिकायत मिली थी। वहां उसकी शादी नहीं बल्कि उसकी सबसे बड़ी बहन के शगुन का कार्यक्रम चल रहा था। इसके चलते सख्त लहजे में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस बेटी के शगुन की बधाई देकर वापस लौटी।
फोन पर धनौरी गांव में नाबालिग की शादी होने की शिकायत मिली थी लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं पाया गया। जिस लड़की की शिकायत मिली थी, वहां उसकी सबसे बड़ी बहन के शगुन का कार्यक्रम हो रहा था। फोन पर मिली शिकायत झूठी निकली।
जोराजीत सिंह, जांच अधिकारी।