फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी राहत: ट्रू नेट से सैंपल शुरू, एक सप्ताह से जिला में नहीं आया कोई कोरोना केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब जिले में ही कोरोना टेस्ट शुरू हो गए हैं। नवनिर्मित विरोलोजी लैब में ट्रू नेट मशीन से कोविड-19 के टेस्ट मंगलवार को शुरू कर दिए। इसके माध्यम से करीब 30 मिनट में कोरोना के टेस्ट की रिपोर्ट मिल जाएगी। हालांकि इसकी पुष्टि के बाद कोरोना का सैंपल अभी मेडिकल कालेज या पीजीआई में जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि ट्रू नेट के सैंपल की क्रॉस चेकिंग की जा सके। वहीं दूसरी और सीबीनेट और आरटीपीसीआर के माध्यम से टेस्ट करने की भी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इन दोनों मशीनों के शुरू होने से अंबालावासियों की कोरोना के सैंपल को लेकर दूसरे जिलों पर चल रही निर्भरता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह से नहीं आया कोई केस
जिलेवासियों के लिए यह भी राहत भरी खबर है कि पिछले एक सप्ताह से जिले में कोई नया कोरोना केस नहीं आया। अभी तक जिले में 42 कोराना पॉजिटिव केस पाए गए थे। इनमें से 40 ठीक होकर अपने घर हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है। जिले में अभी तक 4312 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 4182 की रिपोर्ट नेगेटिव रही है जबकि 92 की रिपोर्ट आनी बाकी है यह सैंपल मंगलवार को लिए गए हैं।
10 हजार 723 प्रवासियों को जारी किए सर्टिफिकेट
वहीं अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 10723 प्रवासी मजदूरों को मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किए हैं। मंगलवार को 2832 को मेडिकल सर्टिफिकेट दिए गए। जिले में 10 विभिन्न मोबाइल टीमों ने अलग-अलग स्थानों में जाकर आज 842 व्यक्तियों का चेकअप किया। 15 अप्रैल से जिले में मोबाइल टीमों ने कुल 4 लाख 60 हजार 86 लोगों का निरीक्षण किया है। कुल 1056 लोगों को आईएलआई एवं सारी जैसे लक्षणों के साथ नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें