फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से लौटी छात्रा और परिजनों ने गृहमंत्री के घर पहुंचकर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन से सकुशल वापस लौटी अंबाला छावनी कच्चा बाजार की छात्रा ईशिका भूटानी ने परिवार सहित वीरवार को गृह मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका धन्यवाद जताया। इस दौरान गृहमंत्री ने छात्रा ईशिका को मिठाई खिलाई और स्वागत किया। गृहमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार कृत संकल्प है।
विज्ञापन

यूक्रेन से लौटी एमबीबीएस की छात्रा ईशिका भूटानी ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि वह यूक्रेन के विनित्सिया शहर में पढ़ाई कर रही थी। वहां देश के करीब दो हजार नागरिक हैं। इस दौरान यूक्रेन में जब जंग छिड़ी तो वे भी अन्य छात्रों के साथ रोमानिया बार्डर की ओर चल पड़ी। इसके लिए कॉलेज की ओर से उन्हें बस उपलब्ध करवाई गई थी। दो दिन तक वह रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में शेल्टर होम में रहे और फिर एयरलाइन के माध्यम से उन्हें एक मार्च की रात देश में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें