फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर परिषद की कार्रवाई, अवैध रूप से निर्माणाधीन इमारत सील

Thu, 28 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी की डिफेंस कॉलोनी में नगर परिषद द्वारा सील की गई निर्माणाधीन इमारत। नप - फोटो : स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद ने अवैध निर्माण को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को छावनी की डिफेंस कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारत को नगर परिषद ने सील कर दिया, हालांकि कार्रवाई के दौरान मकान मालिकों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने मकान मालिकों को घर से बाहर निकालकर इमारत को सील करवाया।
इस मौके पर मौजूद नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि डिफेंस कॉलोनी में अनधिकृत तरीके से मकान का निर्माण किया जा रहा है। पहले मकान मालिक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था, लेकिन भू-मालिक ने कोई भी दस्तावेज नहीं जमा करवाया। मौके पर पहुंचकर भी भू-मालिक से जब नक्शे सहित अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वो कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद मकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य पर भी जल्द होगी कार्रवाई
नगर परिषद के सचिव ने बताया कि बाजार में भी अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा रही है, वहीं अवैध अतिक्रमण की भी सूची तैयार की जा रही है ताकि ऐसे निर्माण पर भी शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने छावनी निवासियों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण बिना नक्शा पास न करवाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वहीं अवैध अतिक्रमण पर नजर रखने के लिए टीम का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें