फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर परिषद कर्मचारियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग की हड़ताल का किया समर्थन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी
अंबाला। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को नगर परिषद अंबाला सदर के कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लंबित मांगों के समर्थन में हुआ। कर्मचारियों ने मांग-पत्र कार्यकारी अधिकारी को सौंपा। वहीं प्रदेश स्तर पर चल रही अग्निशमन विभाग की हड़ताल को भी समर्थन दिया।
बुधवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में प्रधान सेवाराम बोहत की अध्यक्षता में काफी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख मांगें-
यूनियन द्वारा सौंपे गए मांग-पत्र में चार बिंदुओं पर मुख्य रूप से जोर दिया गया है। इसमें कच्चे कर्मचारियों के बच्चों के स्कूल दाखिले और किताबों के खर्च के लिए एलटीसी का भुगतान तुरंत करने की मांग की गई। इसके अलावा पक्के कर्मचारियों के रुके हुए वेतन को जल्द जारी करने की अपील की गई। वहीं, मृतकों के आश्रितों को नौकरी सहित रिक्त पड़े पदों पर जल्दी भर्ती की मांग भी शामिल रही। इस अवसर पर राहुल, सुनील कुमार सहित कई अन्य यूनियन सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें