फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी रेलवे स्टेशन पर खुलेगा मिनी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों को मिलेंगे ब्रांडेड कपड़े और जूते, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


जीआरपी के पुराने बूथ के पास बनेगा ढांचा

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को केवल ट्रेनों का इंतजार नहीं करना होगा बल्कि वे शॉपिंग भी कर सकेंगे। अंबाला रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा और राजस्व बढ़ाने के लिए स्टेशन परिसर में ब्रांडेड कंपनियों का शोरूम खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। यह शोरूम आधुनिक मिनी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस शोरूम के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। अनारक्षित टिकट काउंटर के ठीक सामने और जीआरपी के पुराने बूथ के पास इसे तैयार किया जाएगा। इसके लिए जल्द विभाग द्वारा निविदा जारी की जाएगी।
विज्ञापन


बाहरी लोग भी कर सकेंगे खरीदारी

इस परियोजना की खास बात यह है कि शोरूम केवल रेल यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। स्टेशन के बाहर रहने वाले स्थानीय लोग भी यहां आकर ब्रांडेड जूते, कपड़े और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी कर सकेंगे। रेलवे का लक्ष्य यात्रियों को सफर के दौरान उनकी जरूरत का हर सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। अंबाला रेल मंडल इस परियोजना के जरिए स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने की कोशिश कर रहा है। इससे जहां यात्रियों का समय बचेगा वहीं रेलवे को गैर-किराया राजस्व के माध्यम से बड़ी आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



कैंट स्टेशन पर लगातार यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे परिसर में एक ब्रांडेड सामान से जुड़ा आउटलेट खोलने का प्रस्ताव है। इस योजना पर कार्य जारी है, रिपोर्ट मिलते ही निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें