फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचखंड के स्लीपर कोच से सीआईए ने जब्त किया 25 हजार मूल्य का 4.9 किलो चूरापोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हजूर साहिब से अमृतसर जा रही सचखंड एक्सप्रेस से सीआईए ने 4 किलो 900 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीम के साथ स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। दोपहर लगभग 2.50 बजे ट्रेन नंबर 02715 सचखंड एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ से आकर लुधियाना जाने के लिए प्लेटफॉर्म 6 पर रुकी। टीम ने जब इंजन के साथ वाले स्लीपर कोच में चेकिंग की तो सीट के नीचे प्लास्टिक का कट्टा नजर आया। कट्टे पर नर्मदा सोयाबीन,गेहूं बीज स्टेशन रोड अलॉट जिला रतलाम मध्य प्रदेश लिखा था। कोच में बैठी सवारियों से जब कट्टे के संबंध में पूछताछ की गई तो कोई भी जवाब नहीं दे पाया। जब कट्टे को प्लेटफार्म पर उतारकर जांच की गई तो 4 किलो 900 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें