फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रशिक्षण के दौरान बच्चे की नाक टूटी, कोच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। डिफेंस कॉलोनी स्थित एक अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान पांच साल का रितांश ऊंचाई से गिर गया। इससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई।
पुलिस ने मां की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कोच के खिलाफ लापरवाही की धारा 125 (बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बच्चा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी निवासी साक्षी ने बताया कि उन्होंने अपने पांच वर्षीय बेटे रितांश का दाखिला 1 अप्रैल को कवच डिफेंस एकेडमी में कराया था। ्रआरोप है कि 6 अप्रैल को प्रशिक्षण के दौरान कोच प्रणव गुप्ता ने बच्चे को एक ऊंची रॉड पर लटका दिया और खुद मोबाइल फोन पर व्यस्त हो गए। बच्चा डर के मारे चिल्लाता रहा और उतारने की गुहार लगाता रहा लेकिन कोच ने ध्यान नहीं दिया। हाथ छूटने के कारण बच्चा सीधे मुंह के बल जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें