फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चोें को नशा न करने की दिलाई शपथ

Tue, 02 Sep 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नंदलाल गीता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम करवाया। प्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भारत विकास परिषद विवेक शाखा द्वारा नंदलाल गीता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान बच्चों को बुराइयों से दूर रहने और कभी भी कोई भी नशा न करने की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुरेश शर्मा ने भारत विकास परिषद के बारे में जानकारी दी और परिषद द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्प के बारे में बताते हुए कहा कि संस्कार और सेवा के प्रकल्प के अतिरिक्त इस वर्ष पर्यावरण पर भी परिषद बहुत से कार्य कर रही है। सचिव डॉ. मदन सिंह ने बच्चों को गुरु की महिमा के बारे में बताया। इसके पश्चात बच्चों को गुलाब का पुष्प देकर सभी गुरुओं के चरण स्पर्श कर वंदन कराया गया और छात्राओं द्वारा गुरु को हाथ जोड़कर नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बच्चों को बुराइयों से दूर रहने और कभी भी कोई भी नशा न करने की शपथ दिलवाई। कक्षा 12वीं की मेधावी छात्रा कुमारी जैस्मीन को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षक वर्ग का सम्मान करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें