फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेंगे जूते और वर्दी

Fri, 26 Jun 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के तोपखाना परेड में ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का स्कूल। बोर्ड
विज्ञापन
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जल्द ही नई वर्दी और जूते मिलेंगे। कैंट बोर्ड प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों को सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है और निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने जूतों और सिली हुई स्कूली वर्दी की खरीद के लिए दो अलग-अलग निविदाएं जारी की हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी निविदा के अनुसार, स्कूल के बच्चों के जूतों की खरीद के लिए 6 लाख रुपये का बजट अनुमानित किया गया है। वहीं, बच्चों की सिली हुई वर्दी के लिए 10 लाख रुपये का बजट रखा गया है। दोनों ही निविदाओं के लिए 1,500 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कि नॉन-रिफंडेबल है। इसी प्रकार बयाना राशि के तहत जूतों के टेंडर के लिए 12,000 रुपये और वर्दी के लिए 20,000 रुपये की बयाना राशि जमा करवानी होगी। इच्छुक फर्म या ठेकेदार 13 जुलाई ,सुबह 11 बजे तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। तकनीकी बिड को 14 जुलाई को सुबह 11 बजे खोला जाएगा। निविदा से जुड़ी शंकाओं के समाधान के लिए 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे बोर्ड कार्यालय में एक प्री-बिड बैठक बुलाई गई है। बोर्ड के स्टोरकीपर धर्मिंदर कुमार की ओर से तैयार की गई इन निविदाओं को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा की ओर से अनुमोदित किया गया है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम के माध्यम से पूरी की जाएगी। संबंधित दस्तावेजों के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड के कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।
-
बच्चों को मिलेगी सुविधा
कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन चल रहे सात स्कूलों में पढ़ने वाले 2000 बच्चों को वर्दी व जूते की सुविधा मिलेगी। इससे बच्चों के अभिभावकों की परेशानी दूर होगी। वहीं स्कूल स्तर पर वर्दी व जूतों के आवंटन को लेकर भी प्राचार्यों से जानकारी मांगी गई है ताकि स्कूल खुलने से पहले वर्दी व जूते का वितरण हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें