अंबाला। जीएमएन पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गायन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था।
विद्यार्थियों ने ऐ मेरे वतन के लोगो और सारे जहां से अच्छा जैसे प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रधानाचार्या ऋतु घई ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को एक आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।