फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में पतरेहड़ी, शहजादपुर और जटवाड़ प्रथम

विज्ञापन
शहजादपुर के पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणवी नृत्य करतीं छात्राएं। प्रवक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

- स्किट प्रतियोगिता में रावमावि पतरेहड़ी और रावमावि बड़ी बस्सी अव्वल
शहजादपुर। पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हाल ही में खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में रावमावि पतरेहड़ी, पीएम श्री राकवमावि शहजादपुर और रावमावि जटवाड़ ने विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लोक नृत्य (फोक डांस) की कक्षा 5वीं-8वीं वर्ग में रावमावि पतरेहड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 9वीं-12वीं वर्ग में पीएम श्री राकवमावि शहजादपुर प्रथम रहा। लोक नृत्य (एकल) में कक्षा 5वीं-8वीं में रावमावि जटवाड़ ने बाजी मारी। इसी वर्ग की कक्षा 9वीं-12वीं में रावमावि धनाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में रावमावि पतरेहड़ी और रावमावि बड़ी बस्सी ने क्रमशः पहला स्थान हासिल किया। रागिनी के दोनों वर्गों में रावमावि जटवाड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र ढिल्लों ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा कौशिक सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, स्किट और रागिनी जैसी सांस्कृतिक विधाओं में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें