फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ, फोक नृत्य की हुई प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल दिवस के उपलक्ष्य में शहर के पंचायत भवन में 14 से 22 अक्तूबर तक चलने वाली 9 दिवसीय बाल प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को नगराधीश मुकुंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सभी स्कूलों द्वारा कक्षा अनुसार 4 श्रेणियों के अंतर्गत प्रतिभागियों को भेजा गया है। पहले दिन एकल जनरल एवं फॉक नृत्य एवं स्कैचिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने बच्चों की कुछ प्रस्तुतियां देखने के बाद सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे अच्छी तैयारी करके आए हैं व निर्णायक मंडल की भूमिका कठिन होने वाली है। उन्होंने जिला बाल कल्याण परिषद् की आयोजन के लिए सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिताओं का अपना महत्व है। आज के दौर में अब पढ़ाई के अतिरिक्त भी कला, खेल व अन्य क्षेत्रों में कॅरियर की अपार संभावनाएं उत्पन्न हो गई हैं। उन्होंने सभी भाग ले रहे बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद ने बताया कि भिन्न- भिन्न विधाओं में 22 तारीख तक ये प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी व सभी विजेताओं को 14 नवंबर को बाल दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर सह अधिकारी अशोक वर्मा, आजीवन सदस्य राकेश मक्कड़, सुधीर वडेरा, स्टाफ सदस्य सहित विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे व अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें