फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाल शिविर में हिस्सा लेंगे रेल कर्मचारियों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1 से 5 जून तक उत्तराखंड के मसूरी और धनोल्टी जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। उत्तर रेलवे की ओर से रेल कर्मचारियों और उनके बच्चों के लिए पहाड़ों की वादियों में बाल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दूसरी ओर महिला आश्रितों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर कोर्स की शुरुआत की गई है। रेलवे की ओर से बच्चों के लिए 1 से 5 जून तक उत्तराखंड के मसूरी और धनोल्टी में बाल शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह शिविर विशेष रूप से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के बच्चों के लिए है।
30 अप्रैल को बच्चे की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का आवेदन 18 मई तक संबंधित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उत्तर रेलवे में विभिन्न मंडलों के लिए 45 सीटें तय की गई हैं। इनमें दिल्ली और लखनऊ मंडल को 6-6 और अंबाला मंडल के लिए 4 सीटें आवंटित हैं। बच्चों के शिविर के लिए स्कूल का आयु प्रमाणपत्र और डॉक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाएं करेंगी ब्यूटी पार्लर का कोर्स

अंबाला मंडल ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रेल कर्मचारियों की आश्रित महिलाओं के लिए एक महीने का ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। यह कोर्स अंबाला के ही प्रतिष्ठित संस्थान में कराया जाएगा। इसके लिए 1,000 रुपये की फीस निर्धारित की गई है। इच्छुक महिलाएं 15 मई तक कार्मिक शाखा, अंबाला मंडल में अपना फॉर्म जमा कर सकती हैं। आवेदन के साथ उम्मीद कार्ड या पास की फोटोकॉपी और 1,000 रुपये का क्रॉस चेक देना अनिवार्य होगा। रेलवे ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें