अंबाला कैंट में 13 दिसंबर को महिला का पर्स चोरी करने वाले सीसीटीवी में हुए थे कैद: सोशल मीडिया
अंबाला। सावधान! पैलेसों में शादी और सगाई समारोह का सीजन चलने के साथ ही अंबाला में चोर गिरोह भी सक्रिय हो गया है। इस गिरोह में युवकों से लेकर बच्चे तक शामिल है। जो सूट-बूट पहनकर समारोह में दाखिल होते हैं और पल झपकते ही जेवर और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो जाते हैं।
गत दिवस अंबाला सिटी व कैंट के एक पैलेस में चल रही रिंग सेरेमनी के दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। यह दोनों वारदात एक ही तरीके से हुई है। सीसीटीवी में चोर कैद भी हो चुके हैं बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग रहा।
पहला मामला
महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित मेरिविला रिसोर्ट एंड होटल से चोर 13 दिसंबर को महिला का जेवरात से भरा पर्स लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने छावनी के क्रॉस रोड निवासी आलोक सूद की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली थी जिसमें सूट बूट पहने चोर खड़े थे। महिला के दो छोटे पर्स लेकर फरार हो गया। इसमें एक आई फोन व एक अन्य फोन और जेवरात थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी।
दूसरा मामला
पर्स चोरी के आरोपियों का नहीं लगा सुराग
सिटी के व्हाइट ऑक बैंक्वेट हॉल से चार दिसंबर को इसी तरह चोरी हुई थी। सिटी के बैंक्वेट हाल में रिंग सेरेमनी चल रही थी। पहले से घात लगाए शातिर दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि चोर महिला के पर्स को जैकेट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था।
बैंक्वेट हॉल में हुई चोरी मामले में आरोपियों की तलाश चल रही है। सीआईए की टीम भी जांच में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
शंभू लाल, इंस्पेक्टर, सदर थाना।
अंबाला कैंट में 13 दिसंबर को महिला का पर्स चोरी करने वाले सीसीटीवी में हुए थे कैद: सोशल मीडिया