फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईर्ष्या में मासूम भांजे को मामी ने ट्रेन में छोड़ा

Fri, 03 Jan 2014 12:07 AM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला शहर के गीता नगरी से बुधवार शाम गायब हुए ढाई साल का बच्चा बलदेव नगर पुलिस की मुस्तैदी से वीरवार देरशाम पानीपत में मिल गया।
विज्ञापन


 पानीपत पुलिस ने बच्चे को अंबाला पुलिस को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बच्चे को उसकी मामी ने अपनी ननद व सास से रंजिश निकालने के लिए एक मेल ट्रेन में बैठाकर चली गई थी। बलदेव नगर पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुटी थी।

शहर के ही बांस बाजार में ससुराल से बुधवार को दिप्ती नववर्ष मनाने के लिए अपने मायके गीता नगरी ढाई वर्षीय बेटे दीपंाशु के साथ आई थी।

महिला ने बताया कि उसके बेटे को कुछ सामान दिलवाने के लिए उसकी मामी दुकान पर लेकर गई थी। इसके बाद दीपांशु लापता हो गया।  काफी देर के बाद इधर-उधर काफी तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में दीपांशु की मामी की बेटी ने बताया कि दीपांशु को उसकी मम्मी फिर से अपने साथ दवाई लेने के लिए लेकर गई है। लेकिन जब मामी घर दवाई लेकर वापिस आई तो उसने दीपांशु को अपने साथ होेने की बात को मना कर दिया।
विज्ञापन


मामी को स्टेशन पर  देखा गया था
अपने बेटे को जगह-जगह तलाशने के बाद दीपांशु के परिजन जब अंबाला के ही धूलकोट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो धूलकोट रेलवे स्टेशन पर दीपांशु के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को का फोटो दिखाया तो उसने कहा कि एक महिला को इस बच्चे के साथ धूलकोट स्टेशन पर बुधवार शाम को देखा था। कर्मचारी ने बताया कि महिला के साथ एक बच्चा और एक लड़की भी थी।

उधर, वीरवार को दोपहर के करीब बलदेव नगर चौंकी में दीपांशु के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। और दीपांशु की माता घबराकर बलदेव नगर चाैंकी में ही गिर पड़ी। पुलिस ने महिला को उठाकर बिठाया। वहीं पुलिस ने जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था।

बलदेव नगर पुलिस के स्टेशन हाउस अफसर मनीष कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चा पानीपत से मिल गया है और वीरवार देररात तक अंबाला  पुलिस तक पहुंच जाएगा। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि बच्चे की मामी ने ही बच्चे का अपहरण कर एक मेल ट्रेन में लावारिस छोड़ दिया था।
विज्ञापन


एसएचओ मनीष कुमार के अनुसार मामी की अपनी ननद व सास से बनती नहीं थी और वह उनसे ईर्ष्या रखती थी, इसलिए  सबक सिखाने के लिए उसने ननद के बच्चे को उठाकर ट्रेन में लावारिस छोड़कर चली गई। यात्रियों ने जब काफी देर तक बच्चे को लावारिस बैठा देखा, तो उन्होंने पानीपत जीआरपी को इसकी सूचना दी और बच्चे को वहीं उतार लिया गया। उसके बाद बच्चे की तलाश में जुटी अंबाला की बलदेव नगर पुलिस ने जब पानीपत पुलिस से संपर्क किया तो बच्चे की जानकारी मिल गई। एसएचओ के अनुसार आरोपी महिला को जांच शामिल करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें