फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुख्य टिकट निरीक्षक पर लगाया बदसलूकी और दुर्व्यवहार का आरोप

Fri, 06 Feb 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
दौलतपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) पर बदसलूकी और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित यात्री दीपक का आरोप है कि ट्रेन नंबर 12058 (जनशताब्दी एक्सप्रेस) में कार्यरत सीटीई वरुण डागर ने न केवल उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दीपक के अनुसार, उनके पास चंडीगढ़ से बोर्डिंग का वैध टिकट था, लेकिन आपातकालीन स्थिति के कारण वे एक स्टेशन पहले यानी साहिबजादा अजीत सिंह नगर से ट्रेन में सवार हो गए। दीपक ने बताया, उन्होंने ईमानदारी से सीटीआई को अपनी स्थिति बताई और नियमानुसार जुर्माना भरने की बात कही। सीटीआई ने सहयोग करने के बजाय बदतमीजी शुरू कर दी। दीपक ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में मांग की है कि कोच सी-1 और साहिबजादा अजीत सिंह नगर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने बताया कि उन्होंने 1410 रुपये का जुर्माना यूपीआई के माध्यम से भर दिया था, जिसका प्रमाण उनके पास है।
विज्ञापन

मामले की जांच करवाई जा रही है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है जोकि ट्रेन के कैमरों की जांच-पड़ताल के अलावा कोच में सवार यात्रियों से भी पूछताछ करेगी।
एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें