फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुख्यमंत्री ने कड़ासन में विवेकानंद की प्रतिमा का किया अनावरण

विज्ञापन
कड़ासन में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करते सीएम नायब सिंह सैनी। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। कड़ासन गांव में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना के युगपुरुष थे। उनकी यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक बनेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांव कड़ासन के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही विवेकानंद उत्थान समिति को भी सामाजिक कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का जिक्र करते हुए बताया कि 11 वर्षों में बिना खर्ची-बिना पर्ची के 2 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है। डंकी रूट जैसे अवैध रास्तों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं। कौशल रोजगार निगम के जरिये युवाओं को विदेश में भी वैध अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों ने भेंट किया हुक्का और पगड़ी : कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों ने वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को सम्मान स्वरूप पारंपरिक हुक्का भेंट किया। पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया। प्रजापति और वाल्मीकि समाज ने भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सीएम का अभिनंदन किया। विवेकानंद उत्थान समिति के प्रधान एवं अतिरिक्त एडवोकेट जनरल जसवीर सिंह ने समिति द्वारा किए जा रहे रक्तदान शिविर और गरीब कन्याओं के विवाह में सहायता जैसे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मंच से जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें