फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मतदाता सूची प्रकाशित 7 तक दर्ज कराएं आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से 20 तक की प्रारंभिक मतदाता सूचियों का प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया है। मतदाता अब अपने संबंधित वार्ड के निर्धारित मतदाता सूचना एवं संग्रह केंद्र पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ये सूचियां उपायुक्त कार्यालय और नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइटों (ambala.gov.in व mcambala.gov.in) पर भी अपलोड कर दी गई हैं।
किसी मतदाता को सूची में नाम न होने या किसी अन्य विवरण पर आपत्ति है तो वह 28 फरवरी से 7 मार्च तक वीआईसीसी सेंटर पर नियुक्त रिवाइजिंग अथॉरिटी के पास आवेदन कर सकता है। प्रशासन ने वार्ड अनुसार केंद्र निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

वार्ड 1 के लिए राजकीय मिडिल स्कूल देवी नगर, वार्ड 4 के लिए बलदेव नगर स्कूल, वार्ड 6 के लिए निगम कार्यालय, वार्ड 9 के लिए एसए जैन कॉलेज और वार्ड 17 के लिए उपायुक्त कार्यालय को केंद्र बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें