फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुल देवी माता बाला सुंदरी का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। दुर्गाष्टमी पर शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी कुलदेवी माता बाला सुंदरी मंदिर में परिवार सहित दर्शन किए। शाम करीब साढे़ छह बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी परिवार सहित माता बाला सुंदरी मंदिर में पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने परिवार सहित माता बाला सुंदरी की दिव्य पिंडी के दर्शन किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी दूसरी बार माता के मंदिर पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में माता की आरती की और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व की बधाई दी। इससे पहले मंदिर में पहुंचने पर माता बाला सुंदरी मन्दिर सोसायटी मुलाना के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन भी किया। बता दें कि माता बाला सुंदरी मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु-भक्तगण देवी माता की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गौरतलब है कि यहां पर पिछले कई दिनों से मंदिर सोसायटी के सौजन्य से मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, यूपी के साथ-साथ अन्य राज्यों से श्रद्धालु यहां पर आकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें