अंबाला। महेश नगर में पति द्वारा अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शोर सुनने के बाद पड़ोसियों ने महिला को छुड़वाकर अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से परिजन महिला को निजी अस्पताल में ले गए। बताया जाता है कि मारपीट में महिला के नाक में तीन जगह फ्रेक्चर व शरीर पर काफी चोटें आई है।
महेश नगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट व धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2009 में हुई थी। तभी से पति बार-बार पैसों की मांग करता था। देने के बाद ओर पैसे मांगता था। बाद में विदेश जाने के नाम पर भी पैसे ले लिए। जब पिता ने पैसों का हिसाब मांगा तो मारपीट करने लगा। 30 मार्च को उसके साथ भी काफी मारपीट की।