निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने नगर परिषद, बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान घाट को भरने के लिए पर्याप्त पानी, निर्बाध बिजली और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छठ व्रतियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए अम्बाला छावनी के चंदपुरा में टांगरी नदी पुल के किनारे एक एकड़ क्षेत्र में भव्य पक्के छठ घाट का निर्माण किया गया है। मंगलवार सुबह हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने घाट पर पहुंचकर निर्माण कार्य और छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री विज ने कहा कि छठ पूजा देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण महापर्व है और अम्बाला छावनी व आसपास के क्षेत्रों में इसे मनाने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या है। पहले यहां पक्का घाट न होने के कारण लोगों को खाली प्लॉटों में पानी भरकर पूजा करनी पड़ती थी, जिससे भारी असुविधा होती थी। श्रद्धालुओं की इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपये की राशि जारी कर इस पक्के घाट का निर्माण करवाया है।
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने नगर परिषद, बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान घाट को भरने के लिए पर्याप्त पानी, निर्बाध बिजली और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मुख्य मार्ग पर 'छठ घाट' का साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ पर्व के बाद यहां शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। घाट पर पहुंचने पर मिथिलांचल नवयुवक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत कर आभार जताया।