फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसबीआई के ड्रॉप बॉक्स से चेक चोरी कर बदला नाम, ग्वालियर के खाते में ट्रांसफर किए 1 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। बैंक के ड्रॉप बॉक्स से चेक चोरी कर उसमें हेरा-फेरी के जरिये लाखों रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने एसबीआई बैंक के ड्रॉप बॉक्स से नारायणगढ़ निवासी संगीता शर्मा की ओर से जारी किया गया 1 लाख रुपये का अकाउंट पेयी चेक चोरी कर लिया। इसके बाद चेक पर लिखे विवरण को मिटाकर उसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनजान व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवा दिया। पीड़िता संगीता की तहरीर पर बंती सिंह व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई अमानत में खयानत धारा 316(2), धोखाधड़ी 318(4), फर्जी दस्तावेज बनाना 338, जालसाजी 336(3), फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करना 340(2), आपराधिक साजिश 61(2) के तहत की गई।
विज्ञापन

पति के नाम जारी किया था चेक

नारायणगढ़ के वार्ड नंबर 13 निवासी पीड़िता संगीता शर्मा ने बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नारायणगढ़ में बचत खाता है। उसने 7 मई 2026 को 1 लाख की राशि का एक अकाउंट पेयी चेक (नंबर 000022) अपने पति गुलशन कुमार के नाम पर जारी किया था। उसके पति का खाता एसबीआई मुख्य शाखा नारायणगढ़ में है। गुलशन कुमार ने बाकायदा डिपॉजिट स्लिप भरकर और चेक के पीछे अपना पूरा विवरण लिखकर 7 मई को सुबह करीब 11 बजे एसबीआई नारायणगढ़ के ड्रॉप बॉक्स में डाला था। पीड़िता ने बताया कि अगले ही दिन 8 मई को दोपहर 12:06 बजे उसके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया। मैसेज में 1 लाख की राशि बंटी सिंह धाकड़ नामक एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में डेबिट दिखाई गई। इसे देखकर पति व उनके होश उड़ गए। जब पति ने तुरंत एसबीआई शाखा में जाकर पूछताछ की तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि यह चेक उनकी शाखा की ओर से प्रोसेस ही नहीं किया गया है। जांच में पता चला कि यह चेक कोटक महिंद्रा बैंक नारायणगढ़ ने प्रोसेस किया है। ठगों ने बंटी सिंह धाकड़ के खाते में पैसे ट्रांसफर कराए थे। खाता फ्रीज करवा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें