बराड़ा। लंबित मांगों के लिए भारतीय मजदूर संघ ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया है। संघ 1 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर यह प्रदर्शन करेगा। अंबाला इकाई के महामंत्री मलकीत सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा गया था लेकिन दो महीने बाद भी वार्ता न होने से कर्मचारियों में रोष है। संघ ने स्पष्ट किया है कि वे ट्यूबवेल ऑपरेटरों की रोजगार सुरक्षा और 8 घंटे ड्यूटी सुनिश्चित करने की मांग पर अडिग हैं। प्रदर्शन के दौरान जिला उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।