फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व डीजीपी के नाम पर की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। प्रदेश के पूर्व डीजीपी निर्मल सिंह के नाम पर पुलिस के मुख्य सिपाही से 40 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी है। शिकायतकर्ता ईएचसी गुलशन कुमार, जो वर्तमान में आबकारी विभाग अंबाला में डेपुटेशन पर तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि 9 मार्च की शाम करीब 5 बजे उनके व्हाट्सएप पर पूर्व डीजीपी निर्मल सिंह के मोबाइल नंबर से एक संदेश प्राप्त हुआ।
संदेश में कहा गया कि साहब का यूपीआई काम नहीं कर रहा है और एक मोबाइल नंबर पर तुरंत 40 हजार रुपये भेजने की जरूरत है। अधिकारी का संदेश समझकर गुलशन कुमार ने बिना देरी किए बताए गए नंबर पर गूगल पे के जरिए 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने पूर्व डीजीपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का अहसास तब हुआ जब शाम करीब 6:45 बजे पूर्व डीजीपी के नंबर से एक सामूहिक संदेश प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और यदि उनके नंबर से किसी को पैसे भेजने का मैसेज आए, तो उसे नजरअंदाज करें। इसके बाद पीड़ित कर्मचारी ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें