फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चैटबोट बनेगा सहारा, व्हाट्सएप पर गणित के सवाल हल करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
स्कूली बच्चों
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। स्कूली बच्चों में गणित विषय की समझ को मजबूत करने और घर पर नियमित अभ्यास की आदत डालने के लिए अब डार्सेल चैटबॉट का सहारा लिया जाएगा। व्हाट्सएप के जरिये संचालित इस व्यवस्था के तहत शिक्षकों को अपनी कक्षा के विद्यार्थियों के विशिष्ट कोड डाउनलोड कर बच्चों तक पहुंचाने होंगे। इसके बाद विद्यार्थी घर पर मोबाइल फोन के जरिये अध्यायवार अभ्यास कर सकेंगे।
निर्देशों के अनुसार, शिक्षकों को सबसे पहले मोबाइल नंबर +447700143210 को अपने फोन की कॉन्टैक्ट सूची में सेव करना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप पर डार्सेल चैटबॉट खुलने पर चैट में रिपोर्ट लिखकर भेजना होगा। करीब दो से तीन मिनट की प्रतीक्षा के बाद चैट में एक पीडीएफ प्राप्त होगी। इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। इस पीडीएफ में कक्षा के सभी विद्यार्थियों के नाम और उनके अलग-अलग कोड नंबर दर्ज होंगे। शिक्षकों को इन कोड नंबरों को बच्चों की कॉपी में नोट करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

-
घर पर इस तरह अभ्यास करेंगे विद्यार्थी
विद्यार्थियों को घर पर अपने या अभिभावकों के मोबाइल फोन में यही नंबर (+447700143210) सेव करना होगा। व्हाट्सएप पर चैट खुलने के बाद बच्चे को इंडिया लिखकर एक स्पेस देना होगा और फिर अपना कोड नंबर टाइप करके भेजना होगा। ऐसा करते ही संबंधित कक्षा के अध्याय स्क्रीन पर खुल जाएंगे। विद्यार्थी अध्याय का नंबर टाइप कर प्रश्न हल कर सकेंगे।
विज्ञापन

-
तकनीकी अड़चन पर प्रतीक्षा की सलाह
जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन शिक्षकों के चैटबॉट में फिलहाल रिपोर्ट डाउनलोड नहीं हो रही है, वे कुछ समय प्रतीक्षा करें और समस्या के समाधान की सूचना का इंतजार करें। वहीं, जिन शिक्षकों की रिपोर्ट डाउनलोड हो रही है, उनसे आज से ही विद्यार्थियों के साथ यह गतिविधि शुरू करवाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें