फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस के जवान व पत्नी पर 16 लाख की ठगी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी डालने के जरिये हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत मनोज कुमार और उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। परिवादी ने आरोपियों पर 16 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ठाकुरपुरा गांव के रहने वाले रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह साल पहले वह भी चंडीगढ़ में रहता था। तब काम के दौरान ही उसकी मुलाकात मनोज कुमार और उसकी पत्नी पूनम से हुई। तब आरोपियों ने उसे बताया था कि वे कमेटियां डालने का भी काम करते हैं। इससे न केवल आमदनी होती है बल्कि भविष्य के लिए भी किस्तों के जरिये अच्छा पैसा जमा हो जाता है। रामकुमार ने बताया कि वह आरोपियों की बातों में आ गया। इसी वजह से उसने हर माह आरोपियों के पास कमेटी जमा करवानी शुरू कर दी है। आरोपी हर महीने खुद ही उससे कमेटी के पैसे लेते थे। परिवादी का कहना है कि कमेटी के नाम पर आरोपियों ने सुनियोजित ढंग से 16 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें