फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरियाली तीज पर होगा सीईटी, महिला अभ्यर्थी बोलीं पहले भविष्य फिर त्योहार

विज्ञापन
अंबाला छावनी के बोह निवासी सीरत कौर अपनी नंद और बच्चे के साथ जानकारी देते हुए। सवांद
विज्ञापन
अंबाला। हरियाली तीज सावन के महीने में मनाई जाती है। इस बार हरियाली तीज और सीईटी की परीक्षा एक ही दिन है। जिसे महिला अभ्यर्थी कशमकश में है। अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाली महिला अभ्यर्थियों में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को लेकर पूरा उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाओं का कहना है उन्होंने सीईटी को लेकर तैयारी पूरी कर ली है, इस बार भविष्य पहले संवारेंगी और फिर तीज का त्योहार मनाएंगी
विज्ञापन



अंबाला छावनी के बोह निवासी सीरत कौर ने बताया कि उनका सुबह के समय चंडीगढ़ में सीईटी का पेपर है, इस पेपर के लिए वह कई महीनाें से इंतजार कर रही थीं। अब तीज और पेपर एक दिन है ऐसे में उनका सारा ध्यान पेपर है इसके बाद तीज के बारे में सोचेंगी।


अंबाला सिटी के जैन कॉलेज रोड निवासी प्रियंका ने बताती हैं कि हमारी कॉलोनी में हरियाली तीज का कार्यक्रम है, लेकिन इसके साथ ही चंडीगढ़ कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट है, इसलिए उन्हें हरियाली तीज का कार्यक्रम छोड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन



अंबाला शहर के मानव चौक निवासी रीटा ने बताया कि इस बार संयोग ही है कि सीईटी और तीज एक दिन पड़ रहे हैं। पहले वह अपना सीईटी का पेपर देंगी इसके बाद ही वह हरियाली तीज का त्योहार मनाएंगी।

अंबाला छावनी के बोह निवासी सीरत कौर अपनी नंद और बच्चे के साथ जानकारी देते हुए। सवांद

अंबाला छावनी के बोह निवासी सीरत कौर अपनी नंद और बच्चे के साथ जानकारी देते हुए। सवांद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें