फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गोवर्धन पूजा पर निभाई गाय-सुअर की लड़ाई की सदियों पुरानी परंपरा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के दशहरा मैदान में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा निभाते हुए गाय ओर सूअर की लड़ाई करवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के रामबास रोड स्थित दशहरा मैदान में गोवर्धन पूजा के अवसर पर ग्वालों ने सदियों पुरानी अनूठी परंपरा को पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ निभाया। सोमवार को मैदान में गोवर्धन पूजन के साथ पारंपरिक प्रतीकात्मक गाय और सुअर की लड़ाई का आयोजन किया गया। इसके अलावा विश्वकर्मा पूजन भी विधि-विधान से संपन्न हुआ। इन आयोजनों को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटे।
ग्वाल मंडी निवासी अजय ने बताया कि हर वर्ष गोवर्धन पूजा के अवसर पर इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। मान्यता के अनुसार, आयोजन में गाय को अच्छाई का प्रतीक और सुअर को बुराई का प्रतीक माना जाता है। प्रतीकात्मक लड़ाई में गाय की जीत और सुअर की हार को अच्छाई की बुराई पर विजय के रूप में देखा जाता है। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए स्थानीय लोगों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा के अवसर पर सुबह ग्वालों की ओर से लोगों को निशुल्क दूध भी वितरित किया गया। दूध वितरण की इस परंपरा में लोगों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। वहीं, पर्व के साथ ही विश्वकर्मा पूजन का आयोजन भी किया गया। विभिन्न कारीगरों और कामगारों ने अपने कार्य उपकरणों व औजारों पर परांदा बांधकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने कामकाज में सफलता, उन्नति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


रामबास रोड स्थित दशहरा मैदान में आयोजित इन धार्मिक और पारंपरिक कार्यक्रमों से अंबाला छावनी का माहौल उत्सवमय नजर आया। लोगों ने पुरानी परंपराओं में भाग लेकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

अंबाला छावनी के दशहरा मैदान में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा निभाते हुए गाय ओर सूअर की लड़ाई करवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें